तार, केबल से लेकर एमसीबी और चेंजओवर तक, एक ही दुकान पर 46 तरह के इलेक्ट्रिकल सामान
घरों की वायरिंग से लेकर बिजली की सुरक्षा व्यवस्था तक के उपकरण उपलब्ध, पॉलीकैब कंपनी के उत्पादों की भी बिक्री
अतरौलिया। भोराजपुर कलां स्थित प्राइम इलेक्ट्रिकल इलेक्ट्रॉनिक्स जोन में बिजली की फिटिंग से लेकर सुरक्षा उपकरणों तक की विस्तृत रेंज उपलब्ध है। यहां तार, केबल, स्विच, एमसीबी, चेंजओवर और कंड्यूट पाइप समेत 46 तरह के इलेक्ट्रिकल सामान की बिक्री होती है। इनका इस्तेमाल घरों, दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में बिजली की वायरिंग, फिटिंग और सुरक्षित विद्युत व्यवस्था तैयार करने में किया जाता है।
प्राइम इलेक्ट्रिकल इलेक्ट्रॉनिक्स जोन पर पॉलीकैब कंपनी के मल्टीस्ट्रैंड वायर और विभिन्न प्रकार की बिजली की केबल उपलब्ध हैं। इसके अलावा आरवीसी कंड्यूट पाइप, 20 एमएम और 25 एमएम के पाइप, सर्कुलर बॉक्स, जंक्शन बॉक्स और सर्किट बॉक्स भी मिलते हैं। वायरिंग के दौरान इस्तेमाल होने वाली फेब्रिकेशन प्लेट और अन्य फिटिंग सामग्री भी बिक्री के लिए उपलब्ध है। बिजली के उपकरणों में विभिन्न प्रकार के स्विच, बेल पुश स्विच, इलेक्ट्रॉनिक डिंग डोंग, सिंगल पोल और डबल पोल एमसीबी शामिल हैं। इसके साथ ही एमसीबी डीबी बॉक्स, एमसीबी कनेक्टर और चेंजओवर स्विच भी उपलब्ध हैं। इन उपकरणों का इस्तेमाल बिजली के वितरण, नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था में किया जाता है।